फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हत्याकांड: दोस्त का कत्ल करने वाले की मां को पुलिस ने क्यों दिया मदर इंडिया का दर्जा? इसके पीछे है दिलचस्प कहानी

Mon, 22 Mar 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में दो दोस्तों ने फिरौती के लिए घर बुलाकर मशीनमैन की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसी की बाइक से शव ले जाकर बिधनू में रिंद नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया। विनय की हत्या के खुलासे में आरोपी शैलेश की वृद्ध मां शीला देवी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटे की करतूत खोलने पर पुलिस ने उन्हें मदर इंडिया का दर्जा दिया है। दूसरी ओर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की साजिश रची। बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि घटना के वक्त शीला देवी पहली मंजिल पर थीं।


 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
नीचे कमरे में शैलेश अपने दोस्त अर्श व विनय के साथ पार्टी कर रहे थे। इसके पास वाले कमरे में पिता सोमनाथ (कम सुनाई, दिखाई देता है) थे। कमरे से चीख पुकार की आवाज से उन्हें लगा कि दोस्तों में झगड़ा हुआ है। इसके बाद शैलेश व अर्श को कंबल में कुछ लपेट कर एक बाइक से जाते देखा।

 

4 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस पर वह पास में रहने वाले देवर आनंद के साथ गुजैनी पुलिस चौकी पहुंचीं और घर में अनहोनी की आशंका व्यक्त की। शव को ठिकाने लगाने के बाद शैलेश व अर्श खून से सने कपड़ों को बदलने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घर पर दबिश देकर दोनों को धर दबोचा।

 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी फिरौती के लिए विनय के मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले थे, जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो अन्य कीपैड मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर: हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अमीर बनने की चाहत में बना हत्यारोपी
दोनों कभी मजदूरी तो कभी ड्राइवरी कर अपने खर्च चलाते थे। शैलेश ने बताया कि वह जल्द अमीर बनने के लिए फिरौती की रकम से पान मसाले का व्यापार करना चाहता था। इसी काम के लिए सोमवार को रुपये लेकर उरई जाना था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें