यूपी के जालाैन जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। एक दरिंदे ने अपनी हवस मिटाने के लिये तीन साल की मासूम बच्ची काे अपना शिकार बना डाला। काेई जान ना पाये इसलिये वह मासूम काे गांव के बाहर झाड़ियाें में फेंक कर चला गया।
विज्ञापन
मासूम काे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया युवक
2 of 4
डेमो पिक
उरई के कालपी में कदौरा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक बर्थडे पार्टी में एक युवक तीन साल की मासूम बच्ची काे अपने साथ बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया। पार्टी खत्म हाेने के बाद बच्ची जब परिजनाें काे नजर नहीं अाई ताे उन्हाेंने उसे ढूंढना शुरु किया।
विज्ञापन
पुलिस के पास से मायूस लाैटे परिजन
3 of 4
डेमो पिक
घंटाें ढूंढने के बाद भी जब बच्ची परिजनाें काे नहीं मिली ताे उन्हाेंने थाने पहुंच घटना की सूचना दी। वहां से उन्हें यह कह कर घर भेज दिया गया कि पार्टी से ही काेई बच्ची काे अपने घर ले गया हाेगा। मायूस हाेकर परिजन घर लाैट अाये। सुबह किसी ने सूचना दी कि झाड़ियाें में काेई पड़ा हुअा है।
शव मिलने की अाशंका से पुलिस माैके पर पहुंची ताे वहां खून से लथपथ बच्ची पड़ी। अानन-फानन में परिजनाें ने बच्ची काे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाॅक्टराें की बात सुनकर परिजनाें के हाेश उड़ गये। डाॅक्टर ने बताया कि बच्ची का रेप किया गया है। पुलिस ने युवक काे हिरासत में ले लिया है।