यूपी एक के बाद एक रेप की घटनाअाें से थर्रा गया है। चित्रकूट में हिस्ट्रीशीटर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली बीटीसी की छात्रा को धमकी मिल रही है। आरोपी दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने और भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
चित्रकूट के एक गांव की बीटीसी छात्रा ने रविवार को बताया कि पहाड़ी थानाक्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी रामसहाए पटेल ने उसके पिता को बरगलाकर पहले फर्जी तरीके से शासन की योजना से दो लैपटाप दिलाए। उसका ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश कराया। फिर वहीं से एक दिन जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसकी फोटो लगाकर आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और लड़कियों व लड़कों को जोड़कर अश्लील कमेंट किए हैं। नये-नये मोबाइल नंबर से मैसेज भेजता है। इसकी रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी है। इधर, पीड़िता के पिता व फूफा ने बताया कि आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है।
उसने इसकी शिकायत वूमेन पावर और पुलिस से की गई तो हिस्ट्रीशीटर ने डीआईओएस कार्यालय में फर्जी तरीके से लैपटाप लेने की शिकायत की। डीआईओएस कार्यालय से नोटिस मिलने पर पिता ने दोनों लैपटाप वापस कर दिए। फिर भी तीन साल तक हिस्ट्रीशीटर धमकी देता रहा। तंग आकर उसने एसपी से मिलकर पांच अप्रैल को कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।