उन्नाव जिला अस्पताल के गेट पर स्ट्रेचर नजर अाये ना अाये पर दलाल वहां मक्खियों की तरह भिनभिनाते हुए नजर अाते हैं। जैसे ही काेई गर्भवती महिला अस्पताल में पहुंचती है उसे वहां से उड़ाकर प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाते हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर नहीं लग पा रही रोक
2 of 4
डेमो पिक
उन्नाव जिला महिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। सोमवार देर रात प्रसव के लिए पहुंची एक महिला को बातों में फंसाकर दलाल नर्सिंग होम ले गई। महिला के गायब हाेने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमएस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल से नर्सिंग होम ले जाने का चल रहा खेल
3 of 4
डेमो पिक
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तारगांव निवासी प्रेमादेवी पत्नी घनश्याम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बिछिया सीएचसी ले गए थे। यहां जांच के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में जांच के बाद डाक्टरों ने मंगलवार सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा।
इस दौरान प्रेमादेवी वेटिंग एरिया में बैठ गईं। तभी वहां दो महिलाओं ने बातों में फंसा उसे नर्सिंग होम ले गईं। देर रात अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने दोबारा जांच के लिए प्रेमा देवी की खोजबीन शुरू की पर वह कहीं नहीं मिली। कर्मियों ने बताया कि दलाल ज्यादातर मरीजाें काे बहला फुसला कर ले जाते हैं।