यूपी के शुक्लागंज में गुरुवार काे एक अनाेखा मामला देखने काे मिला। यहां एक युवक दूल्हा बनकर अपनी शादी की तैयारियाें में बिजी था तभी वहां पहुंची पुलिस ने उसे दबाेच लिया अाैर अपने साथ थाने ले गई। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 5 जनवरी 2013 को गंगाघाट के जाजमऊ के बिझलामऊ गांव के मोड़ के पास लुटेरा कश्मीरा सिंह यादव (25) पुत्र हाकिम सिंह निवासी हरचंदापुर बिधूना, औरैया ने अपने साथी विजय शर्मा के साथ मिलकर ट्रक के चालक व परिचालक को लूटकर सड़क पर फेंक दिया था। लुटेरों ने 3 लाख 40 हजार रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
जिसमें करीब 75 हजार रुपये कश्मीरा सिंह के हिस्से में आया था, बाकी पैसा साथी लुटेरा लेकर भागा था। वारदात में कश्मीरा सिंह के शामिल होने की जानकारी हो चुकी थी, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। एसएसआई इंद्र पाल सिंह सेंगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और निशानदेही पर औरैया भेजी गई। बीते बुधवार को कश्मीरा सिंह की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
4 of 5
डेमाे पिक
मंडप में बैठे कश्मीरा सिंह को पकड़ कर पुलिस गंगाघाट ले आई। एसपी के निर्देश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद लुटेरे को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। मुखबिर के चलते पुलिस को सफलता मिली और बुधवार को उसे पकड़ा गया। लुटेरे कश्मीरा सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी बारात जानी थी। घर पर सारी तैयारियां जोर शोर से चल रही थी तभी पुलिस ने आकर उसे दबोच लिया।
लुटेरे को छुड़ाने के लिए देररात तक लोगों का जमावड़ा कोतवाली गंगाघाट में लगा रहा। लखनऊ के थाना हुसैनगंज और गोमती नगर में आर्म्स एक्ट व कार चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज है। जबकि, उन्नाव व औरेया में लूट के मामले दर्ज है। लुटेरे को पकड़ने वाली टीम में दरोगा संजीव कुमार व कांस्टेबिल विजय प्रताप सिंह शामिल रहे।