फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अांखाें में अांसू लिए महिला पहुंची थाने, कहा साहब मेरे पति डाकुअाें की नहीं पुलिस की मदद करते हैं

Mon, 02 Apr 2018 08:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाबुली काेल की मदद करने का अाराेपी विवेक कुमार उर्फ मधुसूदन
यूपी के चित्रकूट जिले में एक अनाेखा मामला देखने में अाया है। यहां पुलिस ने एक युवक काे डाकुअाें की मदद करने के लिए हिरासत में लिया है वहीं युवक की पत्नी का कहना है की वह पुलिस का मददगार व मुखबिर है। जानिए क्या है पूरा मामला।  
विज्ञापन

2 of 4
प्रशस्ति पत्र दिखाती विवेक की पत्नी रेखादेवी
बबुली कोल गैंग की मदद करने में विवेक कुमार उर्फ मधुसूदन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को एक और मोड़ सामने आया। मानिकपुर पुलिस ने निही गांव निवासी विवेक कुमार उर्फ मधुसूदन पुत्र रामनिवास को डाकू बबुली कोल गैंग को खाद्य सामग्री पहुंचाने व अन्य मदद करने के आरोप में पकड़कर जेल भेज दिया। बबुली कोल पर साढे़ पांच लाख का इनाम है। उसकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि डकैतों के खिलाफ पुलिस की मदद करने का इनाम मिला है।

 
विज्ञापन

3 of 4
विवेक की पत्नी रेखादेवी
बबुली व लवलेश जैसे डाकू से दुश्मनी लेकर उनके परिवार ने पुलिस को जंगल तक पहुंचाया। डाकुअाें से मुठभेड़ में कई सफलताएं दिलाईं। इसके बदले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने पुलिस प्रशस्ति पत्र भी दिया है। नए एसपी के अाने पर उसके पति को फर्जी तरीके से पकड़कर मानिकपुर थाने में रखा गया। उसकी पिटाई की जा रही है। जबरन डाकुओं का मददगार साबित करने के प्रयास में जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
बाबुली काेल गैंग की तलाश में खाक छानती पुलिस
आरोप लगाया कि कुछ लोग एसटीएफ के इशारे पर पुलिस अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। क्षेत्र में कई लोग एसटीएफ के लिए मुखबिरी करते हैं। एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि डकैतों की मदद करने में ही विवेक उर्फ मधुसूदन को जेल भेजा गया है। पुलिस का मददगार व मुखबिर होने की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि किसी काम के लिए उसे पुलिस प्रशस्ति पत्र मिला हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें