सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पड़ोसी युवक शादीशुदा महिला का यौन शोषण करता रहा। जब पानी नाक के ऊपर जाने लगा तो पीड़ित महिला थाने में शिकायत करने पहुंची। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
उन्नाव अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक अप्रवासी भारतीय की पत्नी का कई सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। महिला ने युवक के घर आने का विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को इसकी जानकारी होने पर उसने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। इसका फायदा उठाकर गांव के ही सुनील यादव ने उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। तब से वही वीडियो दिखाकर वह लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो तो सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना था कि सुनील ने उसके पति से दोस्ती का नाटक रचकर घर में आना-जाना शुरू किया था।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को अचलगंज-पुरवा मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।