फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, पुलिस ने खुदाई में बरामद किया कंकाल, पति गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2020 07:35 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 7
डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल पूर्व पति ने पत्नी की हत्या कर शव मकान के पीछे स्थित टिन शेड के नीचे दफना दिया और फिर ऊपर से फर्श बनवा दिया। आरोप है कि पति पिछले डेढ़ साल से महिला के मायके वालों को भ्रमित कर रहा था, शक होने पर मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

2 of 7
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सख्ती करने पर पति ने गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर टीन शेड के नीचे फर्श की खुदाई कर महिला का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं। सीओ संतोष कुमार का कहना है कि पति गिरफ्तार है और अधिकारियों से बातचीत कर देर रात तक मामला भी दर्ज कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
शहर के रामनगर निवासी प्रमोद की पत्नी विनीता (29) पिछले करीब डेढ़ साल से लापता थी। विनीता की मां उर्मिला ने पुलिस को 29 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी विनीता का बीते डेढ़ साल से कुछ पता नहीं चल रहा है। दामाद प्रमोद हरियाणा के किसी शहर में रहकर पानी पूरी बेचता है और उसके पिता खेमचंद्र दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।

4 of 7
डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम पुलिस ने प्रमोद को उरई स्थित स्टेशन रोड से पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो शनिवार दोपहर उसने न सिर्फ पत्नी की हत्या की बात स्वीकारी बल्कि पुलिस को अपने मकान के पीछे स्थित कच्चे हिस्से में बने टिन शेड के नीचे जमीन के भीतर विनीता का शव दफनाने की बात बताई।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक पुलिस ने टीन शेड के नीच खुदाई कराकर महिला का कंकाल उसके कपड़ों के साथ बरामद किया। कंकाल देखते ही मायके वालों में चीख पुकार मच गई वे घटनास्थल पर ही आरोपी प्रमोद पर झपटे पर पुलिस ने उसे बचा लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस प्रमोद को लेकर एसपी के पास चली गई।
विज्ञापन

6 of 7
डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
मायके वालों का आरोप है कि प्रमोद बेरोजगार है, वह और उसके घरवाले लगातार बेटी विनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। डेढ़ साल से बेटी से कोई बात नहीं हो रही थी। पूछने पर प्रमोद सही जवाब भी नहीं देता था। विनीता और प्रमोद के तीन बच्चियां कनिका (6), गुंजन (4), परी (2) भी हैं। दोनों की शादी के करीब आठ साल हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेढ़ साल पूर्व पत्नी की हत्या कर शव दफनाया - फोटो : अमर उजाला
सीओ का कहना है कि मायके वालों से तहरीर मांगी गई है, जो भी लिखकर देंगे, उसी के आधार पर पति व ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल कंकाल को जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर मामले की डीएनए जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें