दिनदहाड़े पत्नी के सामने जब पति के सीने में सगे भतीजे ने उतार दी एक के बाद एक चार गाेलियां सीने में उतार दीं। मृतक की पत्नी ने पुलिया के नीचे छुप कर जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
2 of 6
साइकिल से जा रहा था मृतक
फफूंद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी कलक्टर सिंह की पांच माह पहले मौत हो गई। इनके तीन बेटे हैं। बलवान, मुकेश और अजय। बलवान के तीन बेटे हैं। मुकेश शादीशुदा है पर कोई संतान नहीं है। अजय की शादी नहीं हुई है। कलक्टर सिंह के नाम 24 बीघा जमीन काे बलवान ही जोतता अाैर बोता है। पिता की मौत के बाद मुकेश ने बलवान से अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
गाेेली लगने से घायल हुए युवक काे ले जाती एम्बूलेंस
बलवान ने पिता की मौत के बाद पूरी संपति फर्जी दस्तावेज से अपने नाम करा लिया। इसका मुकेश ने विरोध किया और मामला कोर्ट में ले जाने की धमकी दी। विरोध करने पर बलवान और उसके बेटों ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी। सप्ताहभर पहले उसने फफूंद थाने पहुंच कर तहरीर दी। जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की।
4 of 6
पत्नी के सामने मारी गाेली
मंगलवार दोपहर मुकेश अपनी पत्नी मिथलेश के साथ साइकिल से अछल्दा बाजार गया था। वहां से लौटते समय नगरिया गांव के बंबे की पुलिया के पास दो बाइकों से आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। बाइक सवार युवकों ने मुकेश के सीने में गोली मार दी। एक के बाद एक चार गोली लगने से मुकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मिथलेश पुलिया के नीचे भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
5 of 6
डेमाे पिक
बाइक सवारों के जाने के बाद वह पुलिया से निकली और उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से मुकेश को लेकर एंबुलेंस से अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिथलेश से पूरी घटना की जानकारी दी।
मिथलेश ने बलवान के दोनों बेटे श्यामू व रामू उर्फ गौरव एवं रामपुर वैश्य निवासी टिल्लू एवं बगल के गांव निवासी देवेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि जमीन विवाद की वजह से ही उसके जेठ के बेटों ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। शाम को एसपी भी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं।