यूपी के कन्नाैज जिले में छत पर साे रही एक किशाेरी काे पड़ाेसी युवक ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशाेरी ने इसका विराेध किया ताे वहशी युवक वहां से उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा 26 मार्च की रात छत पर सो रही थी। इसी बीच पड़ोसी युवक रवि कुमार उर्फ अनवर पुत्र सुरेश ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
थाने में दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक उससे कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। स्कूल आते-जाते समय रास्ते में उसे घेरकर परेशान करता था। इस बारे में उसके भाई दशरथ से शिकायत की तो उसका भाई मारपीट पर उतारू हो गया।
बताया कि वह मंगलवार की रात छत पर सो रही थी, तभी वह छत पर आ गया। कुछ आपत्ति जनक फोटो दिखाकर ग्रामीणों को दिखाने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।