यूपी के अाैरैया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां गांव के बाहर घूमने गई युवतियाें काे खेत के पास एक युवक ने बदनियत से राेक लिया। वह उन्हें खेत की अाेर घसीटते हुए ले जाने लगा। युवतियाें के विराेध करने पर युवक ने उन दाेने के कपड़े फांड दिए।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियों ने बेला थाने में रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कस्बे के ही निवासी एक युवती ने थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के साथ कस्बे के बाहर गई थी। जहां से लौटने के दौरान सद्दाम ने उन्हें रोका और बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
जिसका विरोध करने पर सद्दाम ने दोनों के कपड़े फाड़ दिये और उन्हें जबरन पास के ही खेत में खींचकर लेकर जाने लगा। उनके द्वारा चीख पुकार करने पर राहगीरों व खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
जिस पर सद्दाम ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवतियों ने थाना पुलिस से मामले की जांच करने और उन्हें बुरी नीयत से दबोचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।