फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्हारा परिवार संकट में है बाेल कर किया एेसा हाल, कहीं अाप के साथ ना हाे जाए ये हादसा

Wed, 16 May 2018 01:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
मंदिर में पूजा करने गई एक महिला से वहां पर मिले युवक ने कहा कि तुम्हारा परिवार संकट में है। किसी अनजान युवक से यह सुनकर महिला परेशान हाे गई। महिला ने अपने परिवार काे संकट से उबारने का उपाय पूछा। इसके बाद जाे कुछ हुअा वाे अाप में से किसी के साथ भी हाे सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
नीलकंठ मार्केट, रामादेवी निवासी सुघर लाल पैथोलॉजी संचालक हैं। उनकी पत्नी विनीता सुबह त्रिमूर्ति मंदिर वट सावित्री की पूजा करने गई थी। मंदिर के पास उन्हें दो युवक मिले। उन्होंने खुद को ज्योतिषी बताया। बातों ही बातों में दोनों ने महिला के परिवार पर भारी संकट बताया।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
साथ ही विनीता को डराकर कहा कि वह भी मानसिक रूप से काफी परेशान रहती है। महिला टप्पेबाजों के झांसे में आ गई। संकट दूर करने के लिए दोनों शातिरों ने महिला से ढाई तोले सोने की चेन ले ली। इसके बाद कहा कि आंख बंदकर दस कदम पीछे जाओ।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
महिला ने वैसा ही किया जैसा टप्पेबाजों ने बताया। अंत में जब उसने आंखें खोली तो दोनों टप्पेबाज फुर्र हो चुके थे। महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय सेठ का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें