फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने वीडियो कॉल पर पूछा मेरे लिए क्या-क्या कर सकते हो, युवक ने उठा लिया खतरनाक कदम

Wed, 16 May 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दिल्ली में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने जब पूछा कि मेरे लिए क्या-क्या कर सकते हो तो उसने खतरनाक कदम उठा लिया...
विज्ञापन

2 of 5
hang suicide - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दिल्ली लाहौरी गेट इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त गिरिराज (25) के रूप में हुई है। गिरिराज के दोस्तों की मानें तो आत्महत्या करने से पूर्व वह अपनी गर्लफ्रेंड से राजस्थान वीडियो कॉल कर रहा था। उसके कहने पर ही गिरिराज ने यह कदम उठाया। वहीं मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
murder - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि गिरिराज का मोबाइल हादसे के समय चार्जिंग पर लगा हुआ था। वहीं उसके मोबाइल से भी वीडियो कॉल की डिटेल नहीं मिली है। लाहौरी गेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गिरिराज का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला गिरिराज पुरानी दिल्ली के फतेहपुरी इलाके में पर्दे सिलने के कारखाने में सिलाई का काम करता था। कारखाने में गिरिराज के दो-तीन अन्य दोस्त भी काम करते हैं। दिन में काम करने के बाद रात को सभी यही पर सोते भी हैं।

4 of 5
सुसाइ़ड
बृहस्पतिवार शाम को गिरिराज राजस्थान में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल कर रहा था। इस बीच रात 8.30 बजे उसके दोस्त सब्जी लेने बाजार चले गए। आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि गिरिराज ने कमरे में फांसी लगाई हुई थी। दोस्तों का आरोप था कि उनके बाजार जाने से पूर्व गिरिराज की गर्लफ्रेंड उससे पूछ रही थी कि वह उसके लिए क्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DELHI POLICE - फोटो : self
गिरिराज अपनी जान तक देने की बात कर रहा था। दोस्तों ने उसी दौरान गिरिराज के फांसी लगाने की आशंका जताई। पुलिस दोस्तों के आरोपों से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरिराज के मोबाइल फोन से इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि उसने गर्लफ्रेंड के कहने पर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें