यूपी के उन्नाव जिले में एक के बाद एक महिला अपराध के मामले सामने अा रहे हैं। बीजेपी विधायक पर लगे गैंगरेप का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुअा है कि एक अाैर महिला का अश्लील वीडियाे बनाकर साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
उन्नाव के अचलगंज थाने के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। इसका फायदा उठाकर सुनील यादव ने एक दिन चुपके से उसका अश्लील
वीडियाे बनाया फिर उसके साथ संबंध बनाने के लिए उसकाे धमकाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
वही वीडियो दिखाकर वह शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो तो सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को अचलगंज - पुरवा मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।