फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: पटरी लॉक रखने वाली चाबियां गायब, ढीले नट और बोल्ट, ट्रैक फैलने की आशंका, उठे ये सवाल

Thu, 12 Nov 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Train Accident: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-सात से छूटने के कुछ ही देर बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतर गए। शुरुआती जांच में ट्रैक की चाबियां गायब मिलने और पटरी फैलने की बात सामने आई है, हालांकि गनीमत रही कि प्लेटफार्म से टकराकर रुकने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
1 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने के मामले में रेलवे ट्रैक की गंभीर खामियां हादसे की वजह बनकर सामने आ रही हैं। विभाग की प्रथम दृष्टया जांच में पटरी को लॉक रखने वाली चाबियां कई स्थानों पर गायब मिलीं। आशंका है कि चाबियां गायब होने से पटरी अपनी जगह से खिसक गई। रेलवे ट्रैक फैलने के कारण ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए।






हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में प्लेटफॉर्म की तरफ वाली पटरी के करीब 40 से 50 मीटर के हिस्से में गड़बड़ी सामने आई है। इस हिस्से में पटरी को मजबूती से बांधकर रखने वाली चाबियां कई जगह नहीं मिलीं। इससे ट्रैक की मजबूती और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि पटरी को लॉक करने वाली चाबियां गायब थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
सवाल- खामी पकड़ में क्यों नहीं आई
तो नियमित निरीक्षण में यह खामी पकड़ में क्यों नहीं आई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे रहे। रात 12 बजे तक मरम्मत का काम जारी था। रेलवे अधिकारियों का दावा था कि जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया जाएगा, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति देखते हुए काम रातभर चलने की आशंका जताई गई। उम्मीद है कि बुधवार सुबह तक ट्रैक बहाल हो सकेगा।
विज्ञापन

3 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात से छूटने के दो मिनट बाद ही चौरीचौरा एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। ट्रेन के चार एसी कोच (बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7) पटरी से उतर कर बाईं ओर झुक गए और प्लेटफार्म से टकरा गए। हादसे के वक्त इन कोचों में करीब 301 यात्री थे। 33 यात्रियों के मामूली घायल होने की चर्चा रही। घटना से स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई।

4 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी
बच्चों और महिलाओं में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा बच गया। ट्रेन संख्या 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस शाम 5:03 बजे प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई। स्टेशन से आगे बढ़ते ही 5:05 बजे चार कोचों के बाईं ओर के सात और दाईं तरफ के तीन पहिये पटरी से उतर गए। कोचों के बाईं तरफ झुकते ही ट्रेन प्लेटफार्म से रगड़ते हुए आगे बढ़ने से तेज आवाज हुई। किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन

5 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
सुरक्षा जांच पर उठ रहे हैं सवाल
ट्रेन रुकते ही यात्री कोचों से बाहर कूदकर निकलने लगे। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेलवे अधिकारियों ने प्रथमदृष्टया जांच में पटरी के नट-बोल्ट ढीले होने से हादसे की आशंका जताई है। वहीं, अभी मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिलहाल, हादसे के बाद सुरक्षा जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे हैं। इन चारों कोचों में करीब 300 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावित यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम मौके पर जांच कर रही है।  -अकांशु गोविल, उप मुख्य यातायात प्रबंधक
विज्ञापन

7 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
प्लेटफार्म न होता तो पलट सकती थी ट्रेन
प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक यदि ट्रेन बेपटरी होने के बाद प्लेटफार्म से न टकराती तो पलट सकती थी। इससे बड़ा हादसा होता। ट्रेन के बाईं ओर झुकते ही डिब्बों में बैठे लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। ट्रेन के पीछे लगे जनरल कोचों में सबसे ज्यादा अफरातफरी मची। यात्रियों को लगा कि ट्रेन पलटने वाली है। अंदर फंसे लोग चीखने लगे तो बाहर प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यात्री गोविंद कुमार ने बताया कि ट्रेन में चीख पुकार मच गई थी। किसी ने चेन पुलिंग करने को कहा तो तुरंत चेन खींच दी गई। हालांकि, ट्रेन हादसे के कारण पहले ही रुक चुकी थी। बाहर निकलकर देखा तो कोच पटरी से उतरकर प्लेटफार्म की तरफ झुके हुए थे।

8 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
प्लेटफार्म ने बचाई जान, दूसरी ओर झुकती तो पलट जाते डिब्बे
इस हादसे में सबसे डरावनी बात यह रही कि ट्रेन बाईं ओर झुकी और प्लेटफार्म से टकराकर घिसटते हुए रुक गई। प्लेटफार्म ने डिब्बों को सहारा दे दिया। अगर ट्रेन दाईं ओर झुकती और पहिये उस तरफ पटरी से उतरते तो डिब्बों के पलटने का खतरा था। करीब डेढ़ हजार यात्रियों से भरी ट्रेन में ऐसी स्थिति भयावह तबाही में बदल सकती थी। यानी यात्रियों की सुरक्षा का सवाल महज इस बात पर टिक गया कि ट्रेन किस ओर झुकी।
विज्ञापन

9 of 9
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
सवालों के घेरे में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था
कानपुर सेंट्रल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर प्लेटफार्म पर पहुंच चुकी ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर जाना रेलवे की संरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। गनीमत को रेलवे की कामयाबी नहीं माना जा सकता। यात्रियों की जान बचना राहत जरूर है, लेकिन हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। सवाल है कि आखिर ट्रेन के चार कोच एक साथ पटरी से कैसे उतर गए? क्या ट्रैक, सिग्नल या ट्रेन के संचालन में कोई खामी थी? इसकी जवाबदेही कौन लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें