रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा काटने के बाद कोर्ट से बरी होने पर वह एक साल से घर पर ही रह रहा था। वह मंगलवार शाम को थाने में हाजिरी लगाकर अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ बाइक से लौट रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एक ऐसा मुकदमा, जिसमें कभी फांसी का फंदा सामने था और जिंदगी की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। करीब 17 साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने के बाद शरीफ अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली।
रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने जांच और साक्ष्यों में गंभीर खामियां पाते हुए उसे हत्या और आतंकवाद से जुड़े प्रमुख आरोपों से बरी कर दिया। हालांकि, आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा बरकरार रही, मगर जेल में बिताई गई अवधि के कारण उसे रिहाई मिल गई। उसे हर रोज थाने में जाकर हाजिरी लगानी होती थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर में 31 दिसंबर 2007 की रात और एक जनवरी 2008 की सुबह सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट नंबर एक पर हुए हमले ने पूरे देश को दहला दिया था। आतंकियों की गोलियों से सात सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी जान चली गई थी। इस सनसनीखेज हमले की जांच के दौरान खजुरिया थाना क्षेत्र के आकिलपुर उर्फ बदनपुरी गांव निवासी शरीफ अहमद उर्फ सुहेल उर्फ साजिद उर्फ अनवर उर्फ अली को 10 फरवरी 2008 को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 12
शरीफ की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 साल की सुनवाई के बाद मिली थी फांसी की सजा
गिरफ्तारी के बाद शरीफ का मुकदमा रामपुर की अदालत में चला। करीब 11 साल तक चली सुनवाई के बाद नवंबर 2019 में रामपुर की अदालत ने उसे और अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई। इस फैसले के बाद शरीफ की जिंदगी का अगला पड़ाव जेल की काल कोठरी और फांसी की प्रतीक्षा बन गया। हालांकि, उसने निचली अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी।
4 of 12
घटना के बाद जानकारी देते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईकोर्ट में बदली मुकदमे की तस्वीर
करीब छह साल तक चली अपील की सुनवाई के बाद 29 अक्तूबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने लोअर कोर्ट के फैसले को पलट दिया। अदालत ने विवेचना में गंभीर खामियां और अभियोजन के साक्ष्यों में कमियां पाईं। इसके बाद शरीफ को हत्या और आतंकवाद से जुड़े प्रमुख आरोपों से बरी कर दिया गया। हालांकि, आर्म्स एक्ट के तहत दस साल की सजा बरकरार रखी गई।
विज्ञापन
5 of 12
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजा से ज्यादा जेल में गुजार चुका था समय
हाईकोर्ट के फैसले के समय तक शरीफ करीब 17 साल जेल में बिता चुका था। आर्म्स एक्ट में बरकरार दस साल की सजा की अवधि भी उसके जेल में बिताए समय से समायोजित हो गई। इसके चलते नवंबर 2025 में उसे बरेली सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। जिस मुकदमे में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी, उसी में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया।
विज्ञापन
6 of 12
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कोर्ट ने इन्हें दी थी फांसी की सजा
इमरान शहजाद उर्फ अबू ओसामा उर्फ अजय उर्फ असद उर्फ रमीज राजा उवैस निवासी समानी, थाना चौकी सिटी, जिला विम्बर, पाकिस्तान (पीओके)।
मोहम्मद फारूख उर्फ अबू जुल्कर नैन, उर्फ अबूजाद उर्फ अमर सिंह निवासी कंगड़ी, थाना सदर, जिला गुजरांवाला, पंजाब, पाकिस्तान।
सबाउद्दीन उर्फ सहाबुद्दीन उर्फ सबाह उर्फ संजीव उर्फ फरहान उर्फ अबू अल कासिम उर्फ बाबर उर्फ मुवस्सिर उर्फ समीर उर्फ इफ्तिखार, निवासी गंधवार, वाया पंडौल, थाना सकरी, जिला मधुबनी, बिहार।
मोहम्मद शरीफ उर्फ सुहैल उर्फ साजिद उर्फ अनवर उर्फ अली, निवासी बदनपुरी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
इन्हें दी थी उम्रकैद की सजा
जंगबहादुर खान उर्फ बाबा निवासी मिलक कामरू, थाना मूंढापांडे, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
इसे दी थी दस साल कैद की सजा
फहीम अरशद अंसारी निवासी कमरा नंबर 240, चाल नंबर 303 मोतीलाल नगर, 2एमजी रोड, गोरेगांव, वेस्ट मुंबई, महाराष्ट्र।
विज्ञापन
7 of 12
शरीफ की हत्या के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में पिता, बेटा और बहन को खोया
शरीफ के जेल में रहने के दौरान परिवार पर दुखों का पहाड़ भी टूटा। परिजनों के मुताबिक, करीब दस साल पहले उसके पिता अयूब खान, विवाहित बहन अकबरी बी, दस वर्षीय बेटे आरिस और भतीजे आहिल की मौत हो गई थी। लंबे समय बाद घर लौटने पर वह परिवार के साथ रह रहा था। अब उसकी हत्या से परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है।
8 of 12
शरीफ की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में सन्नाटा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
शरीफ की हत्या की खबर फैलते ही आकिलपुर उर्फ बदनपुरी गांव में सन्नाटा छा गया। घर में महिलाओं और बच्चों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। अस्पताल से लेकर गांव तक पुलिस की मौजूदगी रही। सीओ पीपी सिंह के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इनके आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
9 of 12
पुलिस से बात करते हुए गांव के प्रशासक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी का कत्ल
रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आर्म्स एक्ट में दस साल की सजा काटने के बाद कोर्ट से बरी होने पर वह एक साल से घर पर ही रह रहा था।
वह मंगलवार शाम को थाने में हाजिरी लगाकर अपने बेटे मोहम्मद वाइज खां के साथ बाइक से लौट रहा था। खजुरिया थाने से लगभग 100 मीटर दूर शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर गोलियां मारीं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
10 of 12
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने खजुरिया पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी निवासी शरीफ के छोटे भाई मोहम्मद शाहीन खां के अनुसार खजुरिया थाने में तैनात एक सिपाही ने मंगलवार को उन्हें कई बार फोन किया। सिपाही ने फोन करके उनसे कहा कि वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शरीफ खां को थाने भेज दें, थाना प्रभारी उन्हें बुला रहे हैं।
इसके बाद शरीफ खां शाम करीब 6.30 बजे अपने पुत्र मोहम्मद वाइज खां के साथ खजुरिया थाने पहुंचे। वाइज खां के अनुसार, वहां थाना प्रभारी नहीं मिले। इसके बाद वह अपने पिता को बाइक पर पीछे बैठाकर घर जा रहा था।
वाइज खां के मुताबिक थाने से थोड़ी दूर निकलते ही खजुरिया-गोधी रोड पर पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे नकाबपोश दो युवकों ने उनके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, तीन गोलियां लगने से पिता घायल होकर बाइक से नीचे गिर गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावर गोधी गांव की ओर भाग गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर खजुरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और शरीफ के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को तुरंत ही रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रुद्रपुर नहीं जाने दिया, बल्कि अपनी मौजूदगी में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
परिजनों का आरोप था कि शरीफ की हत्या पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कराई है। थाने का एक सिपाही सुबह से ही शरीफ को थाने में आने के लिए बार-बार फोन कर रहा था, लेकिन जब वह थाने में पहुंचे तो थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे। इसके बाद वह एक दरोगा और सिपाही के समक्ष पेश होकर लौट रहे थे।
ग्राम प्रशासक गुरविंदर सिंह ने भी पुलिस पर आरोप लगाए। ज्ञात हो कि सीआरपीएफ कैंप पर हमले को पुलिस ने आतंकी वारदात माना था। इस हमले में सीआरपीएफ के सात जवानों समेत आठी की मौत हो गई थी। हमले के आरोपियों को रामपुर अदालत से फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिसमें शरीफ भी शामिल था।