फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में नाकाम रहे बदमाशाें ने घर में घुसकर डाॅक्टर काे मारी गाेली

Wed, 24 Jan 2018 07:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
प्रदेश में इन द‌िनाे पुल‌िस का नहीं बदमाशाें का राज चल रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं। ये कहना है उन ताबड़ताेड़ घटनाअाें का जाे हर राेज खाकी से बैखाैफ बदमाश कर रहे हैं। महाेबा में लूटने में नाकाम घात लगाए बैठे बदमाशाें ने एक डाॅक्टर काे गाेली मारी अाैर वहां से भाग न‌िकले।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलते ही डाॅक्टर को पीछे से दबोच लिया

2 of 4
डेमो पिक
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ पर तैनात आरपी मिश्रा के पास वर्तमान में सीएमएस का चार्ज है। मंगलवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल से डयूटी करके गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने घर का दरवाजा खुलते ही डाॅक्टर को पीछे से दबोच लिया।
 
विज्ञापन

डाॅक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

3 of 4
डेमो पिक
डाॅक्टर के विरोध करने पर तमंचे से पेट में गोली मार दी। खू्न से लथपथ डाक्टर को जमीन पर पड़ा देख पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुन बदमाश डाक बंगला मैदान में लगी प्रदर्शनी की ओर भाग गए। डाॅक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब डाॅक्टर की हालत में सुधार है। 
 
 
विज्ञापन

एसपी ने चार टीमें गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए

4 of 4
डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने चार टीमें गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। डा. आर पी मिश्रा ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें