18वें च मुंडा बदनाम हो गया...पंजाबी गाने पर शिवांश की डबिंग की वीडियो उसके द्वारा अंजाम दिए हत्याकांड के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
2 of 6
Yamunanagar Murder
इस वीडियो को शिवांश द्वारा पंजाबी पुत्त नाम से अपने बनाए यू-ट्यूब चैनल पर दो माह पहले डाला गया था। इस यू-ट्यूब चैनल पर शिवांश की ओर से कुल आठ वीडियो डाले गए हैं। इनमें से चार में वह पंजाबी गानों पर डबिंग करता और एक में बॉक्सिंग ग्लब्ज पहन अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Yamunanagar Murder
इनमें लास्ट वीडियो हत्याकांड से ठीक एक दिन पहले डाली गई। सबसे ज्यादा व्यूज अब तक 18वें च मुंडा बदनाम हो गया पर है। जो करीब एक हजार से अधिक हो चुके हैं, जबकि सुबह दस बजे तक इस वीडियो पर 150 व्यूज ही थे। उसके कुछ वीडियो पर लोगों के हत्याकांड पर आलोचना भरे कमेंट्स भी आए।
4 of 6
Yamunanagar Murder
शिवांश की एफबी पर आलोचना कर लोग निकाल रहे भड़ास
शिवांश की फेसबुक आईडी पर भी लोग हत्याकांड पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उसकी बुलेट बाइक के साथ वाली फोटो पर अब तक 107 कमेंट्स आ चुके हैं, जबकि कल तक इनकी संख्या 22 ही थी।
विज्ञापन
5 of 6
Yamunanagar Murder
इस फोटो पर न सिर्फ लोगों के गुस्से भरे कमेंट्स आ रहे हैं, बल्कि गुस्से वाली 42 स्माइली भी आए चुके हैं। इसके अलावा उसकी एक अन्य फोटो पर भी आलोचना भरे कमेंट्स व स्माइली आए।
वहीं प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए छात्र और उसके पिता को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। जिस समय दोनों को कोर्ट में लाया गया, उस समय बेटे की करतूत पर बाप ने मुंह छिपा लिया। वहीं, उसके हत्यारोपी बेटे शिवांश के चेहरे पर पश्चाताप और डर का कोई हाव-भाव नजर नहीं आ रहा था। अदालत ने आरोपी छात्र का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया। उसके पिता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।