फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकियों का डांस देख रहे लाेगाें काे राेकने की बड़ी दर्दनाक सजा मिली दूल्हे के चाचा काे  

Fri, 20 Apr 2018 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में शादी समारोह में द्वारचार के समय नर्तकियों का डांस रुकवाना कुछ लोगों को इतना नागवार गुजरा कि डांस पर आपत्ति कर रहे दुल्हन के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बिगड़े माहौल के बीच आनन-फानन शादी की जरूरी रस्में पूरी कराई गईं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
वाकया कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखड़िया सिनौली का है, जहां रहने वाले रमेश शाक्य की बेटी सोनी की शादी के दौरान बृहस्पतिवार कुछ लोगों ने खुलेआम दबंगई की। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमानी से आई बारात की द्वारचार की रस्म के दौरान नर्तकियों का डांस देख सोनी के चाचा छविराज शाक्य ने आपत्ति की।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
अच्छा माहौल बनाए रखने पर जोर देते हुए उन्होंने डांस बंद करा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समारोह में मौजूद नजदीकी गांव बड़ी चौखड़िया के कुछ लोग डांस चालू कराने की जिद पर अड़ गए। दुल्हन के चाचा छविराज ने इन्कार किया तो तमंचे से उनके सीने पर गोली मार दी।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
लहूलुहान छविराज को लेकर लोग सीएचसी की ओर भागे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुल्हन के पिता और मृतक के भाई रमेश ने बड़ी चौखड़िया निवासी चार सगे भाई सिंटू उर्फ झम्मन यादव, राकेश, पप्पू व सुरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें