फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के पास खेल रही किशाेरी काे युवक खींचकर ले जाने लगा, विराेध करने पर किया एेसा हाल

Wed, 28 Feb 2018 12:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां घर के बाहर तालाब के पास खेल रही किशाेरी काे युवक ने खींचने का प्रयास किया। किशाेरी के चिल्लाने पर पूरे गांव काे पता लगने के डर से युवक ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। 

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) गांव में ही सातवीं में पढ़ती थी। वह अपनी छोटी बहन (10) के साथ घर के पीछे तालाब के पास खेल रही थी। घर के लोग खेतों पर काम करने गए थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक (18) वहां पहुंचकर किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी को जबरन खींचकर ले जाने लगा। छोटी बहन ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी पिटाई कर दी।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
किशोरी के चीखने चिल्लाने पर युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, और फरार हो गया। छोटी बहन ने भागकर पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय व सीओ डेरापुर एके जायसवाल फील्ड यूनिट के साथ मौकेे पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल की जांच करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सीओ एके जायसवाल ने बताया कि किशोरी के पिता व बहन के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोपी युवक द्वारा गला दबाकर हत्या करने की बात बताई है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की संभावना है फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें