फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के पास मिला नकली नोटों से भरा बैग, उसके साथ जो निकला देखकर सकते में आई पुलिस

Tue, 27 Feb 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
100
युवकों के पास पुलिस को बैग में इनते सारे नकली नोट मिले की पुलिस हैरान रह गई। लेकिन बैग में उसके साथ जो निकला उसे देखकर पुलिस सकते में आ गई।
विज्ञापन

2 of 6
100
कोटद्वार में नकली नोट बेचने आए एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू ) की टीम ने गाड़ीघाट से लाखों रुपये के नकली नोट समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास एक लाख 12 सौ रुपये के नकली नोट, दो अवैध तमंचे और दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
100
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि कोटद्वार की सीआईयू टीम को बहुत बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह सीआईयू टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी को मुखबिर की सूचना मिली। इसके बाद सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। वहां गैंग के सदस्य नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे थे।

4 of 6
100 note
इस दौरान टीम ने चारों को दबोच लिया और गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में उनकी पहचान बाजिद पुत्र इरशाद निवासी तुमडियाकला थाना डिमरी मुरादाबाद, अमित त्यागी पुत्र विजय पाल निवासी ग्राम रूपपुर साहपुर थाना स्योहारा बिजनौर, नवाब पुत्र जाबिर निवासी हरिपुरकलां गांव महुआ डाबरा थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर और विनोद पुत्र लाल्लू सिंह निवासी धर्मशानगली थाना नगीना बिजनौर के रूप में हुई।

 
विज्ञापन

5 of 6
100
पुलिस को बाजिद के पास से 100 रुपये के 307 नकली नोट, एक 315 बोर का तमंचा, अमित त्यागी के पास से 100 रुपये के 233 नकली नोट, एक तमंचा, नवाब के पास से 100 रुपये के 215 नकली नोट, एक अवैध चाकू और विनोद से 100 रुपये के 257 नकली नोट और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
100 rupee
पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस टीम में एसएचओ उत्तम सिंह जिमिवाल, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई राकेंद्र कठैत, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, कांस्टेबल अमित राणा, मुकेश, विनय थपलियाल, हरीश लाल, आबिद अली, सुनीत कुमार और गजेंद्र शामिल थे। पुलिस टीम को डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने पांच हजार रुपये और एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी ने 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें