फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में निठारी जैसा कांड: छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, गला काटकर सिर फोड़ा, दिल निकालकर खाया

Tue, 17 Nov 2020 09:36 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
1 of 6
घाटमपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके के एक गांव में दिवाली की रात निठारी कांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार, दो युवकों ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मासूम के शव से दिल, गुर्दा, आंतें निकालीं और सिर भी फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी युवकों का चाचा बच्ची का दिल खा गया।
विज्ञापन

2 of 6
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि संतान प्राप्ति के चक्कर में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सोमवार शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दंपती ने अपने भतीजों के साथ मिलकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया है, जबकि दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली (शनिवार) की शाम को गांव से छह साल की बच्ची लापता हो गई थी। रात भर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रविवार सुबह ग्रामीणों को बच्ची का क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर भद्रकाली मंदिर के पास पड़ा मिला। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

4 of 6
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 24 घंटे बाद अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चाचा और चाची के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी चाचा और चाची की शादी 21 साल पहले हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने तंत्रमंत्र के चक्कर में आने के बाद किसी बच्ची का दिल खाने पर संतान प्राप्ति की बात अपने भतीजों से कही थी।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि अपने भतीजों को आरोपी चाचा और चाची ने यह भरोसा दिलाया कि ऐसा कुछ वह दिवाली की लेते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति हो जाएगी। इसके बाद ही दोनों आरोपी युवकों ने अपने चाचा और चाची के लिए बच्ची को बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बच्ची के अंग निकालकर अपने चाचा के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बरामद नहीं हुए अंग, दिल खा गया चाचा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बच्ची के अंग पॉलिथिन में भरकर अपने चाचा के घर पहुंचे। आरोपी चाचा दिल को निकालकर कच्चा खा गया। उसके बाद बाकी अंग गांव के बाहर कहीं फेंक दिए। हालांकि अवशेषों की बरामदगी नहीं हो सकी है। आरोपियों की निशानदेही पर चाचा के घर से ही कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। दोनों आरोपी भाइयों को जेल भेज दिया गया है। दंपति ने भी वारदात कबूली है। 

नशे में धुत थे आरोपी, कबूलनामा सुन अफसर भी हैरान
दोनों आरोपियों ने जब वारदात को अंजाम दिया तब वे नशे में धुत थे। शराब, गांजा पीने के साथ ही भांग भी खा रखी थी। 24 घंटे बाद दोनों ने मुंह खोला। एसपी ने बताया कि एक दिन तक दोनों बात करने की स्थिति में नहीं थे। नशा खत्म होने के बाद जब वारदात कबूली तो घटनाक्रम सुनकर अफसर भी हैरान रह गए।  

आरोपियों ने वारदात कबूली है। दोनों जेल भेजे गए हैं। दंपती से पूछताछ की जा रही है। संतान की प्राप्ति के चक्कर में तंत्रमंत्र कर इतनी वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया। -  डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें