मैरिज हॉल में हुआ बवाल
इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को गेस्ट हाउस के भीतर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हंगामे के दौरान कुछ लोगों खाना और मेज-कुर्सियां पलट दीं। दूल्हे काे इतना मारा गया कि वह गेस्ट हाउस छाेड़कर भाग निकला। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल दूल्हे के पिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बकौल थानाध्यक्ष तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।