फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर बाेला...साहब, अापकी कार के इंजन से अाॅयल टपक रहा है फिर जाे हुअा बेहद डरावना था

Wed, 28 Feb 2018 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कार राेक कर छीने लाखाें रुपये
यूपी के कानपुर में एक युवक ने कार चालक से कहा साहब, आपकी कार के इंजन से मोबिल ऑयल टपक रहा है। यह सुनते ही चालक चाैक गया। उसने थाेड़ा अागे जाकर कार राेकी अाैर इंजन चेक करने के लिए नीचे उतरा फिर कुछ एेसा हुअा जिसका किसी काे अंदेशा नहीं था।   

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
आजाद नगर, नवाबगंज निवासी प्रवीन कुमार लोक निर्माण विभाग और मौरंग की ठेकेदारी करते हैं। चौडगरा, फतेहपुर में उनका पेट्रोल पंप भी है। प्रवीन ने बताया कि शराब ठेके के लिए आवेदन किया है। इसके लिए वह पंजाब नेशनल बैंक की लाजपत नगर शाखा में 10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करने आ रहे था। इस रकम को आबकारी विभाग के खाते में ऑनलाइन जमा करना था।
 
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
प्रवीन के मुताबिक लाजपत नगर स्थित मरियमपुर स्कूल के पास  बाइक पर सवार युवकों ने कहा कि कार के इंजन से मोबिल आयल टपक रहा है। इस पर चालक राजेश ने कार खड़ी कर दी। दोनों इंजन को चेक कर रहे थे कि शातिरों ने पीछे की सीट पर रखा ब्रीफकेस पार कर दिया। बकौल प्रवीन ब्रीफकेस में दो हजार के नोट की पांच गड्डियां, बैंक और अन्य जरूरी कागजात रखे थे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
शातिर ब्रीफकेस से रुपये निकालने के बाद उसे कालपी रोड, फजलगंज स्थित सीएनजी पंप के सामने फेंक कर भाग निकले। इस पर ब्रीफकेस में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। बम निरोधी दस्ता बुलाकर जांच कराई गई, तो ब्रीफकेस में कागजात मिले। इन पर प्रवीन का नाम और मोबाइल नंबर लिखा होने पर उनको सूचना दी गई। तब वह नजीराबाद थाने में ही थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें