फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए अाखिर क्याें भरी कचहरी दराेगा पर थूकने के बाद बंदी ने कर दी पिटाई

Fri, 14 Oct 2016 11:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
बंदी काे किसी तरह पुलिस वालाें ने संभाला
शुक्रवार काे एक बंदी ने दराेगा की जमकर धुनाई कर दी। इससे पहले बंदी ने दराेगा पर थूका भी। यह सबकुछ हुअा भरी कचहरी। अागे पढ़िए अाखिर एेसा क्या हाे गया, जिसपर बंदी दराेगा पर इतना भड़क गया....
   
विज्ञापन

कचहरी के हवालात में था बंद

2 of 3
कैदी
दरअसल जिला कचहरी में शुक्रवार काे बंदी भानू प्रताप सिंह पेशी पर अाया था। यहां कचहरी में  बनी हवालात में रखा गया था। इसी दाैरान हुअा कुछ एेसा कि हवालात के बाहर बंदी की प्रेमिका अा गई। फिर क्या दाेनाें एक-दूसरे से बातें करने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंच गई भारी फाेर्स

3 of 3
पुलिस
यह देख वहां सुरक्षा में तैनात दरोगा अशोक कुमार ने आपत्ति जता दी। दराेगा ने युवती को जाने के लिए कहा तो बंदी नाराज हो गया। गालीगलौज करते हुए दरोगा से भिड़ गया। मामला बढ़ा ताे बंदी ने दराेगा साहब पर थूक दिया। इससे तिलमिलाए दराेगा उससे भिड़ गए। लेकिन यहां भी बंदी ही दराेगा पर हावी रहा अाैर उसने दराेगा जी की खूब पिटाई कर दी।
  सूचना पर माैके पर कई थानाें की फाेर्स पहुंच गई। किसी तरह बंदी व उसके साथियों को काबू में किया। सदर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। भानू प्रताप लूट, चोरी, गैंगेस्टर समेत कई मामलों में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें