फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गला काटकर युवक की हत्या, अलग-अलग दफनाए सिर और धड़, हत्या करने से पहले बना दिए गए थे युवक के सिर के बाल

Thu, 18 Jun 2020 08:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 5
हरदोई में युवक की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या कर धड़ और सिर को अलग-अलग स्थानों पर दफन कर दिया गया। सिर नजर आने पर चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी तो पुलिस को घटना का पता चला। बुधवार रात में ही मामले की जांच शुरू हुई और धड़ भी बरामद कर लिया गया।

हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर एक भूड़ है।
विज्ञापन

2 of 5
हरदोई में युवक की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
इस भूड़ में ही बुधवार की शाम चरवाहे मवेशी लेकर गए थे। इसी दौरान चरवाहों को भूड़ में ही एक खाई में मानव सिर का कुछ हिस्सा नजर आया तो घेरवा के प्रधान जितेंद्र मिश्रा को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी को घटना से अवगत कराया।

बुधवार की देर रात ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और खुदाई कराने पर क्षत-विक्षत सिर निकला। इसके बाद धड़ की तलाश शुरू हुई तो लगभग 300 मीटर दूर भूड़ में ही खंतीनुमा स्थान की खुदाई में नग्र अवस्था में धड़ भी बरामद कर लिया गया। शव के दोनों हिस्से लेकर पुलिस अतरौली थाने पहुंची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार तड़के पुलिस ने फिर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तो लगभग 200 मीटर दूर युवक के कपड़े भी बरामद हो गए। भूड़ में ही लगी पतावर में एक बांका मिला और यहीं पर काफी खून भी बिखरा मिला। धड़ मिलने के स्थान से लगभग 200 मीटर दूर एक पर्स भी पड़ा मिला।

पर्स में एक डायरी है, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर लिखे हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

4 of 5
हरदोई में युवक की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने से पहले बना दिए गए थे युवक के सिर के बाल
ग्राम घेरवा और दुलानगर की सीमा पर मिले शव को लेकर पुलिस कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दरअसल हत्या करने से पहले युवक के सिर  के बाल बना दिए गए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर जहां युवक का पर्स पड़ा मिला है वहीं पर बाल भी पड़े मिले।

बरामद सिर क्षत-विक्षत है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि सिर पर एक भी बाल नहीं हैं। इससे इतर कुछ ही दूरी पर पीपल के पत्ते मेंं एक कागज कलावा से लिपटा हुआ मिला है और इसमें सिंदूर भी लगा है। कहीं न कहीं पुलिस इसे बलि की घटना से भी जोड़कर जांच कर रही है। सिंदूर और पीपल का पत्ता जिस स्थान पर मिला है, वहां पर दो रुपये का एक सिक्का भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके से बरामद हुआ बांका - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने के बाद दिया गया वारदात को अंजाम
भूड़ में जिस पतावर के बीच पुलिस को बांका मिला, वहां काफी खून भी बिखरा मिला। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि वहीं पर ही बांके से सिर को धड़ से अलग किया गया। यहां से पुलिस टीम ने शराब की एक बोतल, पांच डिस्पोजल गिलास और कोल्ड ड्रिंक की 600 मिलीलीटर की एक बोतल भी बरामद की है। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि कहीं शराब के नशे में ही तो विवाद के बाद हत्या तो नहीं की गई, या फिर मृतक को शराब पिलाने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई हो।

अवैध संबंधों में हत्या पर भी चल रही जांच
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के मुताबिक कई बिन्दुओं पर जांच चल रही है। इनमें एक बिन्दु अवैध संबंधों या प्र्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का बिन्दु भी शामिल है। पुलिस का मानना है कि सामान्य विवाद में इतनी नृशंस हत्या नहीं होती है। पुलिस को कुछ अहम् सुराग मिले हैं, लेकिन इन पर पुलिस आगे तभी बढ़ पाएगी जब शव की शिनाख्त हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें