फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बताया गांव की ही एक लड़की के साथ चल रहा था बेटे का प्रेम प्रसंग...

Sun, 18 Mar 2018 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के काछाैना में एक दि ल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिवार ने एक युवक की हत्या कर दी। लड़के की मां ने अाराेप लगाते हुए कहा कि गांव की ही एक लड़की से मेरे बेटे का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी शिवपूजन (23) पुत्र महादेव का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। राहगीराें ने पुलिस काे पेड़ से शव लटका हाेने की सूचना दी। अाननफानन में पहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की मां सावित्री देवी ने बताया कि शिवपूजन दो भाइयों में बड़ा था।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
वह साता गांव में रिश्तेदार रामबालक के यहां ट्रैक्टर चलाता था। वहीं उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर लड़की के परिजनों ने शिवपूजन को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की। शुक्रवार शाम आरोपी उसे गांव छोड़ गए।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद से शिवपूजन काफी परेशान चल रहा था। मारपीट से आहत शिवपूजन रविवार सुबह घर से निकल गया और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें