फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पानी वाले गुब्बारे काे लेकर जब अामने-सामने अागए भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

Mon, 05 Mar 2018 10:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
थाने में मारपीट करते भाजपा अाैर कांग्रेस के कार्यकर्ता

यूपी के कानपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक पानी वाले गुब्बारे काे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई। जनिए क्या है पूरा मामल। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
गोविंदनगर की लेबर कॉलोनी निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे ने होली पर कांग्रेस कार्यकर्ता की बेटी पर पानी भरा गुब्बारा फेंक दिया था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता उलाहना देने आरोपी के घर पहुंच गए थे। रविवार रात भाजपा कार्यकर्ता का बेटा बाटा चौराहे पर लड़की के पिता से मिला और शिकायत करने की बात को लेकर उलझ गया। दोनों में कहासुनी हो रही थी कि लड़के का पिता भी मौके पर पहुंच गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
बेटे से कहासुनी होते देख विवाद में शामिल हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष से काफी लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे छेड़खानी के मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बाटा चौराहे पर कहासुनी हो रही थी। देखते-देखते दोनों पक्ष से लोग बढ़ते गए। राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष से कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई।

 

4 of 5
डेमो पिक
थोड़ी देर में दोनों पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का थाने के बाहर मजमा लग गया। थाने के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। जानकारी होने पर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी भी पहुंचे। विधायक ने समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। काफी समझाने के बाद भी जब नहीं शांत हुए तो पुलिस ने लाठियां भांजते हुए खदेड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पुलिस बाटा चौराहे पर मारपीट कर रहे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता को थाने ले आई। थाना के कार्यालय में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ा पाई। हंगामे की सूचना पर थाने पहुंचे भाजपा विधायक कुछ देर रुकने के बाद समर्थकों के साथ लौट रहे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं को एक कांग्रेस कार्यकर्ता दिख गया। विधायक के निकल जाने पर भी जमकर पीटा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें