फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में युवक की हत्या से बवाल, आगजनी

Tue, 27 Sep 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
हत्यारोपी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के तारनडेरा में मिट्टी खोदने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हत्यारोपी के घर धावा बोल दिया और पूरे घर में आग लगाकर बाहर खड़े ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
तारनडेरा गांव निवासी देवी दयाल के बेटे राम बहादुर निषाद (43) का गांव के ही कल्लू सिंह से मंगलवार सुबह मिट्टी खोदने को लेकर विवाद हो गया था। राम बहादुर ने कल्लू को मिट्टी खोदने वाला फावड़ा मारकर घायल कर दिया, इसके बाद कल्लू लहुलुहान हो गया। बदले की भावना से कल्लू वापस आया और उसने अपनी बंदूक से राम बहादुर की गोली मारकर हत्या कर दी। राम बहादुर की हत्या से गुस्साये परिजनों ने कल्लू के घर धावा बोल दिया और पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। गांव में तनाव का माहौल अभी भी व्याप्त है। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर किसी तरह शांत करा दिया है।  हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस लगी

2 of 3
हत्या के बाद गांव में बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
रामबहादुर की हत्या और फिर हत्यारोपी के घर आगजनी, तोड़फोड़ के बाद तारनडेरा गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने अपनी चौकसी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर में लगा दी गई आग

3 of 3
हत्यारोपी के घर में लगाई गई आग के बाद घर के बाहर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राम बहादुर की हत्या से नाराज परिजनों ने हत्यारोपी कल्लू के घर में धावा बोलकर आग लगा दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कल्लू के घर का सारा सामान जला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें