फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने कहा 'खेलते ज्यादा हो पढ़ाई नहीं करते' ताे बेटे ने उठाया यह खाैफनाक कदम

Wed, 17 Jan 2018 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मृतक गाैरव
14 साल का एक लड़का पूरे द‌िन खेलने के बाद घर लाैटा अाैर मां से बाेला अाज ट्यूशन पड़ने का मन नहीं है। इसपर मां ने कहा खेलते ज्यादा हो, पढ़ाई नहीं करते हो। ट्यूशन तो पढ़ना ही होगा। देखती हूं कैसे नहीं पढ़ाेगे। इतनी सी बात से खफा हाेकर लड़का कमरे में जाता है अाैर पापा की राइफल से अपने स‌िर पर सटा कर गाेली मार लेता है। कमरे में हर तरफ खून के छीटे अाैर पूरे घर में गाेली की अावाजे के बाद पसरा सन्नाटा मां बहन अाैर भाई की चीखाें से टूटता है। 

 
 
विज्ञापन

द‌िल दहला देने वाली यह घटना कानपुर के अशोक नगर की है

2 of 6
डेमो पिक
द‌िल दहला देने वाली यह घटना कानपुर के अशोक नगर की है। मंगलवार शाम कपड़ा कारोबारी धीरेंद्र शुक्ला के बेटे गौरव (14) ने मां के डांटने पर पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मार ली। इससे उसका सिर और चेहरा उड़ गया। अशोक नगर निवासी धीरेंद्र का सिल्क के कपड़ों का कारोबार है। शिवाला बाजार में शोरूम है। उनका बेटा गौरव कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में आठवीं कक्षा का छात्र था।

 
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने रायफल ले रखी है

3 of 6
पुल‌िस काे घटना की जानकारी देते पर‌िजन
धीरेंद्र ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने रायफल ले रखी है। मंगलवार सुबह गौरव गोविंद नगर स्थित डीबीएस कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने गया था। दोपहर में वह खुुद वहां से गौरव को लेकर घर लौटे। इसके बाद वह घर से निकल गए। गौरव ने अपनी मां श्यामा से कहा कि वह काफी थक गया है, तो ट्यूशन नहीं पढ़ेगा। इस पर श्यामा ने उसे  डांटते हुए कह दिया कि खेलते ज्यादा हो, पढ़ाई नहीं करते हो। ट्यूशन तो पढ़ना ही होगा।


 

गौरव की हालत देख सभी लोग रो पड़े

4 of 6
पर‌िजन
इस बात से नाराज होकर गौरव कमरे में चला गया और रायफल में कारतूस भरकर उसे सिर से सटाया और जमीन पर बैठकर ट्रिगर दबा दिया। उसका चेहरा और सिर उड़ गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां गौरव की हालत देख सभी लोग रो पड़े। मोहल्लेवाले भी पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने यूपी-100 को गौरव के खुदकुशी करने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौकेपर पहुंच गई।

 
विज्ञापन

गौरव का सिर और चेहरा उड़ा देख परिवार के लोग घबरा गए

5 of 6
घटना के बाद राेता प‌िता
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से रायफल और कारतूस (खोखा) बरामद हुआ है। रायफल को बैलिस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गौरव का सिर और चेहरा उड़ा देख परिवार के लोग घबरा गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। मां श्यामा, बहन दिव्या और सोनी व भाई शुभम रोते-रोते बेहोश हो गए। गोली लगने से गौरव के सिर और चेहरा उड़ गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किताब में ब्रेसलेट और अंगूठी मिली है

6 of 6
मृतक गाैरव के प‌िता
उसके मांस के लोथड़े कमरे की छत पर चिपक गए थे। गोली भी छत से टकराने के बाद नीचे आ गिरी थी। वजह कुछ और तो नहीं पुलिस को छानबीन में गौरव की एक किताब में ब्रेसलेट और अंगूठी मिली है। अंगूठी लेडीज बताई जा रही है। यह अंगूठी और ब्रेसलेट किसका है। गौरव ने दोनों चीजें किताब में क्यों छिपा कर रखी थीं। इसका पता लगाया जा रहा हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें