यूपी के कन्नौज जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक माह से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार रात को गंभीर हो गया। पति ने तीन बच्चों को कमरे से निकाल कर पत्नी को बंधक बना लिया और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे घायल कर दिया।
पुत्र ने मोहल्ले वासियों की मदद से मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पुत्र की तहरीर पर पिता के खिलाफ मां को जान से मारने के प्रयास का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सदर कोतवाली के मोहल्ला काजीटोला निवासी शारदा देवी उर्फ नीलम (33) का पति मुनीष जोशी से जेवर व भैंस बेचने को लेकर एक माह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात उसकी पति से गाली-गलौज हुई।
नाराज पति मुनीष जोशी ने अपने तीनों बच्चों को धक्के मारकर कमरे से बाहर निकाल दिया। कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी को बंधक बना उसके शरीर पर गड़ासे व बेलचा से हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
महिला के शोर मचाने पर बच्चे खिड़की से झांककर पिता से मां को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। इससे शारदा लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। शारदा को मृत समझकर मुनीष गड़ासा व बेलचा लेकर घर से भाग गया।
मां को खून से लथपथ देख उसके पुत्र विशाल जोशी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने महिला को मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
पुत्र विशाल जोशी मां को गंभीर हालत में लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां उसने पिता मुनीष जोशी के खिलाफ मां की हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
4 of 5
डेमो पिक
कोतवाली प्रभारी कन्नौज एके सिंह ने बताया कि मामले में पुत्र ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापा मारा जा रहा है।
चार दिन पहले ही घर लौटी थी शारदा
पति मुनीष से विवाद होने के बाद शारदा एक माह पहले घर छोड़ कर चली गई थी। पुत्र विशाल की माने तो मां को पिता पहले भी कई बार पीट चुका है। इससे वह परेशान थी। एक माह घर से गायब रहने के दौरान जब वह चार दिन पहले घर लौटी तो उसके पिता ने एक भैंस व घर के जेवरात भी बेंच दिए।
इसी बात को लेकर विवाद होने पर मां ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। इस पर कोतवाली में शुक्रवार को समझौता भी कराया गया था। रात में फिर से विवाद हो गया।
महिला के सिर पर 13, शरीर पर सात घाव
मेडिकल कालेज में शारदा देवी का मेडिकल परीक्षण किया गया। यहां जांच के दौरान पाया गया कि महिला पर बेरहमी से पीटा गया है। उसके सिर पर 13 गंभीर चोटों के अलावा कुल 20 घाव थे।
इससे पता चलता है कि पति पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। इसे नाराज पति ने महिला को जान से मारने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच गई।