फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप यादव की सफलता का श्रेय धोनी और कोहली को, वन-डे सीरीज में चटकाए 17 विकेट

Wed, 28 Feb 2018 03:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अफ्रीका जीतकर घर लौटे कुलदीप
दक्षिण अफ्रीका दौरे में कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव मंगलवार को कानपुर लालबंगला स्थित अपने घर पहुंचे। अपने इस प्रदर्शन का श्रेय उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। कहते हैं कि दोनों के टिप्स उनके काम आए और वे विकेट चटकाते चले गए।
 
विज्ञापन

2 of 4
कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का श्रेय विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को दिया
कुलदीप ने साउथ अफ्रीका दौरे में हुए कुल छह वन-डे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 17 विकेट चटकाए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने 16 विकेट लिए हैं।  यह सीरीज भारत ने 6-1 से अपने नाम की है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
छह मैचों की वन-डे सीरीज में चटकाए हैं 17 विकेट
अमर उजाला से हुई बातचीत में कुलदीप यादव ने कहा कि शहरवासियों के प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही वे यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए वे शहरियों के शुक्रगुजार हैं। वहीं घर पहुंचे कुलदीप का परिजनों ने सबसे पहले आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद कुलदीप ने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप यादव
चोट के कारण दो-तीन घर से नहीं निकलेंगे कुलदीप
साउथ अफ्रीका दौरे में कुलदीप के अंगूठे में चोट लग गई थी। इस पर कुलदीप का कहना है कि चोट के कारण वे फिलहाल दो-तीन घर में ही आराम करेंगे। वे अपने घरेलू मैदान रोवर्स ग्राउंड में भी नहीं जा पाएंगे। इससे उनके साथियों को भी निराशा हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें