फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इनके आगे बेबस से दिखे बड़े-बड़े बैट्समैन, इस खिलाड़ी ने बताया- कैसे चेंज किया जाता है गेम

Thu, 31 May 2018 09:13 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप यादव
वैसे तो आईपीएल सीजन-11 (2018) खत्म हो चुका है। लेकिन इस सीजन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने खेल से पूरे देश का दिल जीत लिया। खरीदे गए यूपी के कुल नौ खिलाड़ियों में से सात को खेलने का मौका मिला। जिनमें से कानपुर के खिलाड़ी ने आईपीएल -11 का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। माना जा रहा है कि सीजन- 12 में भी यूपी के कई और उभरते खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
अंकित सिंह राजपूत
इस बार आईपीएल में यूपी से 30 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें से नौ खिलाड़ियों, कानपुर के अंकित सिंह राजपूत, कुलदीप यादव, लखनऊ के अक्षदीप नाथ, गाजियाबाद के सुरेश रैना, मेरठ के भुवनेश्वर कुमार, मुरादाबाद के मोहसिन खान, अलीगढ़ के रिंकू सिंह, नोएडा के शिवम मावी तथा सुल्तानपुर के सरफराज को आईपीएल की टीमों ने खरीदा। कुलदीप यादव की 5.80 करोड़, अंकित सिंह राजपूत की 3 करोड़ की बोली लगी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव
इस सीजन में अक्षदीप नाथ और मोहसिन खान को छोड़कर यूपी के अन्य सभी 7 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। लेकिन सबसे ज्यादा जलवा कानपुर का रहा। शहर के अंकित सिंह राजपूत (किंग्स इलेवन पंजाब) ने एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट लेते हुए आईपीएल-11 का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

4 of 6
कुलदीप यादव
कानपुर शहर के ही चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से खेलते हुए 16 मैचों में कुल 17 विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट झटके थे। 

 
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा

5 of 6
अंकित सिंह राजपूत
आईपीएल सीजन-11 में मुझे काफी कुछ नया सीखने को मिला है। 5 विकेट लेने के बाद मुझे बेहद खुशी हुई थी। इसका कारण था कि यह आईपीएल में रिकार्ड बना। 
- अंकित सिंह राजपूत

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव
दिनों दिन खेल में सुधार हो रहा है। बस यह यूं ही बना रहे। आईपीएल के सीजन में सीनियरों से काफी कुछ सीखने को मिला। अंत वक्त में गेम कैसे चेंज किया जाता है, किस तरह की योजना बनाई जाती है। इस सब के बारे में सीखने को मिला। - कुलदीप 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें