फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में एक परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव, गांव की सीमाएं सील, घरों से झांकने पर प्रतिबंध

Thu, 16 Apr 2020 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव सील - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बहादुरपुर गांव के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और उनके दो बेटों के बाद अब पत्नी की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बदलेपुरवा गांव के एक कोरोना संक्रमित को मिलाकर अब तक जिले में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव की सीमाएं सील - फोटो : amar ujala
कन्नौज में विशुनगढ़ के एक प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त बहादुरपुर गांव निवासी 70 वृद्ध सहित उनके दो बेटे पत्नी और भतीजे के सैंपल 13 अप्रैल को लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। बुधवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में वृद्ध और उनके दोनों बेटों को कोरोना पॉजिटिव पााया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
गांव सील होने के बाद जानकारी देता गांव का युवक - फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग ने पत्नी और भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव बताई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्नी की जांच रिपोर्ट को भी पॉजिटिव बताया गया। कोरोना पॉजिटिव वृद्ध के भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव है। एक ही परिवार के चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने से अब जिले में यह संख्या पांच हो गई है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में क्वारंटीन कर इलाज शुरू किया गया है।

 

4 of 6
स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
गांव की सीमाओं को सीलकर पुलिस तैनात की गई है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसडीएम छिबरामऊ गौरव शुक्ला और सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने गांव का निरीक्षण किया। एसडीएम और प्रधान को निर्देश दिए कि गांव के लोगों को किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए। घर-घर जाकर दूध, सब्जी, राशन, दवा और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। गांव के ही एक स्कूल में अस्थायी परचून की दुकान भी खुलवा दी गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गांव वालों को जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
इससे कि जरूरत पर लोग यहां से सामान ले सकें। पूरी ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराया गया है। बहादुरपुर के आसपास के 34 गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग और संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 74 टीमें बनाई हैं। एसीएमओ और कोरोना नोडल अफसर डॉ. केसी राय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की पत्नी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिले में कोरोना केस बढ़कर अब पांच हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
चार को तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल में और बदलेपुरवा में मिले कोरोना संक्रमित को सरसौल के कोविड-19 हास्पिटल में रखा गया है। कोरोना पॉजिटिव वृद्ध के परिवार के संपर्क में आने वाले परिवारों और रिश्तेदारी के छह और गांव के तीन और लोगों के मिलाकर कुल नौ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें