फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेडिकल-पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव निकले, अस्थायी जेल में पहुंचा संक्रमण

Mon, 04 May 2020 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य टीम व पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के जुगियाना में 29 अप्रैल को मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हमले के आरोप में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चौबेपुर में बनी अस्थायी जेल भेजा था। चूंकि आरोपी हॉटस्पॉट इलाके के थे, इस कारण कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी - फोटो : amar ujala
सोमवार को कर्नलगंज के रहने वाले किशोर (15), तलाक महल और सफी होटल निवासी आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस अब इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि तीनों को हैलट में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अचानक आई सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया था - फोटो : amar ujala
50 से अधिक लोग चिह्नित
इंस्पेक्टर ने बताया कि संक्रमित आरोपियों के परिवार समेत 50 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो इनके संपर्क में आए हैं। मेडिकल टीम की मदद से इनको क्वारंटीन कराया जाएगा। जरूरत पर कोरोना जांच भी कराई जाएगी।

 

4 of 5
गलियों में छुपी थी भीड़ - फोटो : amar ujala
कहां से हुए संक्रमित, नहीं पता
ये तीनों आरोपी किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं, ये अभी तक नहीं पता चल सका है। न इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने कम्यूनिटी स्प्रेड के संकेत दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्थाई जेल में भी पहुंचा संक्रमण - फोटो : amar ujala
अस्थायी जेल में संक्रमण फैलने की आशंका
चौबेपुर के रौतापुर गांव में बनाई गई अस्थायी जेल में अभी भी आठ विदेशी जमाती और बजरिया बवाल के 17 आरोपी हैं। बंदियों के शौचालय अलग-अलग न होने से इनमें संक्रमण फैलने की आशंका है। तीन के पॉजिटिव आने के बाद बचे बंदियों में तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें