फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना टॉवर मामला: अपार्टमेंट छोड़ने वाले कहां गए, किसी को पता तक नहीं, भारी पड़ सकती है लापरवाही

Sat, 21 Mar 2020 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कल्पना टॉवर मामला - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की मरीज कनिका कपूर के कानपुर आकर पार्टी में शामिल होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ने की आशंका है। यही नहीं, कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना के बाद कल्पना टॉवर में रहने वाले कितने लोग कहां गए, इसकी भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के नाम पर चंद लोगों के सैंपल लेकर जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली। 

 
विज्ञापन

2 of 5
कल्पना अपार्टमेंट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
कनिका कपूर की पार्टी में 68 लोगों की मौजूदगी का पता चलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया। विशेषज्ञों का कहना है कि पार्टी में जो-जो लोग शामिल थे, एक हफ्ते में वे जहां-जहां गए, उन सभी स्थानों का समुचित सैनिटाइजेशन होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
इस अवधि में वे जितने लोगों से मिले और जिन-जिन लोगों से मिले, इस पूरी कड़ी को जोड़ते हुए सभी की जांच होना जरूरी है, वरना यदि इनमें से चंद लोगों को भी कोरोना हो गया तो उनसे ये वायरस सैकड़ों लोगों को चपेट में ले सकता है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला और जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह से इस संबंध में कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों अफसरों ने व्यस्तता का हवाला देकर जवाब देने से इनकार कर दिया।

4 of 5
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
30 लोगों को कोरोना का संदिग्ध मरीज माना गया 
कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए 68 लोगों में से 10 बेहद करीबी हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में इनमें से 30 लोगों को कोरोना का संदिग्ध मरीज माना गया। इन सभी को जांच के लिए संक्रामक रोग चिकित्सालय भेजा गया। पर, लापरवाह अफसरों ने इन संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नहीं किया। इससे इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों में भी कोरोना की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्पना टावर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला के अनुसार लंदन से लौटी सिंगर कनिका कपूर से रिश्तेदारों सहित 23 लोगों ने हाथ मिलाया था। परिवार के चार सदस्य और छह रिश्तेदार यहां लगातार कनिका के संपर्क में रहे। इन सभी को हाईरिस्क में माना गया। इनके अलावा पार्टी में शामिल जिन 20 लोगों को चिन्हित किया गया है, इन सभी के थ्रोट एवं नेजल स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। नगर निगम ने कल्पना टावर के फ्लैट नंबर 902 में केमिकल का पोछा लगवाया। पूरे टावर, सभी फ्लोर सहित पूरे परिसर में फागिंग कराई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें