कानपुर के विद्युत शवदाह गृहों में भी कोरोना संक्रमितों सहित अन्य शवों का अंतिम संस्कार लकड़ियों से करने को प्राथमिकता दी जा रही है। बुधवार को भैरव घाट और भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में कुल 72 शव आए, पर इनमें से मात्र 13 का ही इलेक्ट्रिक भट्ठियों से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
बाकी का अंतिम संस्कार लकड़ियों से कराया। शहर के विभिन्न घाटों में बुधवार को 338 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। एक दिन पहले 351 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था। वहीं प्रमुख कब्रिस्तानों में 20 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए। बताया जा रहा कोरोना का खतरा कुछ कम हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की रिपोर्ट में 72 अंतिम संस्कार
नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रात 9 बजे तक भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमितों सहित 50 शव पहुंचे। इनमें से नौ का बिजली से अंतिम संस्कार किया गया, 41 का लकड़ियों से हुआ। भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमितो सहित चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस भगवतदास श्मशान घाट में 18 शवों का लकड़ियों से अंतिम संस्कार हुआ।
4 of 5
रात को भी जली चिताएं
- फोटो : amar ujala
भैरव घाट विद्युत शवदाहगृह - 50
भैरव घाट श्मशान घाट - 40
भगवत दास विद्युत शवदाहगृह - 4
भगवत दास श्मशान घाट - 18
सिद्घनाथ घाट - 26
स्वर्गआश्रम - 23
बिठूर - 55
ड्योढ़ी घाट - 33