कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस बीच बंदी का फायदा उठाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कालाबाजारी करने वालों तक पुलिस ग्राहक बनकर पहुंच रही
- फोटो : अमर उजाला
राशन और सब्जियों के निर्धारित मूल्य से अधिक कई गुना दामों पर बेचने वालें दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार को कानपुर में सुबह छह से दस बजे तक पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल व आयुक्त सुधीर बोबड़े सादे कपड़ों में आम नागरिक की तरह घूम कर सब्जी मंडी, फल मंडी, किराने की दुकान एवं आटा चक्की का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
कालाबाजारी करने वालों तक पुलिस ग्राहक बनकर पहुंच रही
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही देखा कि किसी व्यक्ति को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में कठिनाई का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। सामान सही रेट पर बिक रहा है अथवा नहीं।
4 of 5
कालाबाजारी करने वालों तक पुलिस ग्राहक बनकर पहुंच रही
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ज्यादा रेट पर सामान बेचने वालों पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कालाबाजारी करने वालों तक पुलिस ग्राहक बनकर पहुंच रही
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में मना करने के बावजूद भीड़ लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। इस दौरान एक थोक आटा विक्रेता फुटकर विक्रय करते हुए पकड़ा गया।