उन्नाव के मोहल्ला शेखवाड़ा (बुधवारी) में किराए के मकान में रहने वाला एक 23 वर्षीय युवक जमातों में शामिल होने व धर्म का प्रचार प्रसार करता था। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए जमातियों की कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली पुलिस के इनपुट पर स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकला पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
14 अप्रैल को जमाती युवक व उसके तीन साथियों का जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लखनऊ केजीएमएसी से गुरुवार 16 अप्रैल को आई रिपोर्ट में जमाती युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
3 of 5
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकला पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
जबकि तीन अन्य साथियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। युवक मूल रूप से हसनगंज तहसील के मोहान कस्बा के सलखेमऊ मोहल्ले का निवासी है। वह तीन मार्च को घर से निकला था। इसके बाद उसकी लोकेशन आसीवन के हैदराबाद कस्बा, उन्नाव और इसके बाद पांच मार्च को 11 जमातियों के साथ वह पुरवा पहुंचा।
4 of 5
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकला पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
यहां की मिरदहनटोल मस्जिद में पांच व दहीगढ़ी मोहल्ला की मस्जिद में छह जमाती रुके। इसी बीच जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन होने से ये सभी मस्जिदों में ही रुके रहे। पुरवा मस्जिद में हुई तबलीगी जमात (सम्मेलन) में भी शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकला पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
29 मार्च को जमाती युवक सभी जमातियों के साथ चांद बस सर्विस की बस से उन्नाव आ गया। 13 अप्रैल को उसकी लोकेशन उन्नाव में मिलने पर पुलिस ने जमाती युवक व उसके साथियों को चिह्नित कर क्वारंटीन कराया। सैंपल केजेएमसी लखनऊ भेजा गया। जहां जमाती युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य साथियों की रिपोर्ट कोराना निगेटिव है। युवक को लखनऊ के बीकेटी स्थित रामसागर अस्पताल साढ़ामऊ में भर्ती कराया गया है।