फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम अस्पताल में कोरोना संक्रमितों ने थूका, स्टाफ ने मना किया तो नोकझोंक के बाद हुआ हंगामा

Thu, 23 Apr 2020 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
थूकने की घटना के बाद कराया गया सैनिटाइजेशन - फोटो : amar ujala
कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित सात मरीज भर्ती कराए गए। इनमें एक कुली बाजार का और छह कर्नलगंज के हैं। दोपहर करीब तीन बजे एंबुलेंस से पहुंचे इन मरीजोें ने इमरजेंसी गेट के बाहर से थूकना शुरू कर दिया ।


 
विज्ञापन

2 of 5
कांशीराम में हुए हंगामे के बाद जाते सैनिटाइज करने वाले कर्मी - फोटो : amar ujala
ऐसा करते-करते इमरजेंसी तक पहुंचे। विरोध करने पर यहां के पैरामेडिकल स्टाफ से इनकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आधिकारी - फोटो : amar ujala
अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के पहुंचने के बाद यहां के स्टाफ को घटिया पीपीई किट की भी चिंता सताने लगी है। बगैर सूचना के मरीजों के आने के बाद सहायक निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. आरपी यादव कुछ बेहतर गुणवत्ता की 100 किट खुद लेकर पहुंचे।

 

4 of 5
थूकने की घटना के बाद कांशीराम में हंगामा - फोटो : amar ujala
वहीं स्टाफ के कुछ लोगों ने खुद ही बाजार से अच्छी किट खरीदी है। सीएमएस डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि काम चलाने के लिए 100 किट मिली हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांशीराम अस्पताल में तैयार किए गए वार्ड - फोटो : amar ujala
लेवल-टू के लिए बनाया लेवल-वन वाले मरीज भर्ती
अस्पताल को कोरोना संक्रमित लेवल-टू के मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया गया है। पांच वेंटिलेटर हैं। सवाल है कि जब लेवल टू के मरीज बढ़ेंगे तब उनका उपचार कैसे होगा। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. केएस मिश्रा ने भी इस पर चिंता जाहिर की। बोले उपलब्धता न होने के कारण लेवल वन के मरीजों को दूसरे जिलों में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें