होलिका दहन में कपूर, लौंग, छोटी इलायची, गुग्गल, नीम की निबोरी डालें। ऐसा करने से कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यह अपील कानपुर हटिया होली महोत्सव समिति की ओर से की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
होलिका में जलेगा कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
समिति का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। इससे डरने की नहीं बल्कि इसके खात्मे के लिए प्रयास करने की जरूरत है। कानपुर में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
होलिका में जलेगा कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कुल 4020 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। लाटूश रोड में कोरोना वायरस थीम पर होलिका सजाई गई है। जिसमें कोरोना वायरस से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। बेकनगंज के दादा मियां चौराहा पर रामबालक पम्मी ,पप्पू दूध वाले,कासिम, नियाज, नूर मोहम्मद ,मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद अली व हाजी सहीद ने होलिका दहन किया।
4 of 5
होलिका में जलेगा कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सोहार्द की एक नई मिसाल पेश की गई। चकेरी के केडीए कॉलोनी गंगा विहार में पर्यावरण को बचाने के लिए कंडे की होलिका लगाई गई हैं। शहरियों में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
साथ ही लाटूश रोड पर होलिका के साथ कोरोना वायरस का पुतला सजाए जाने के बाद देखने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। देर शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के समय हजारों लोगों की भीड़ ने होलिका दहन किया।