कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आई। इसके पहले सोमवार को मरीज का शव कोरोना के प्रोटोकॉल के जरिये दफनाया गया था। मेडिकल टीम साथ में कब्रिस्तान पहुंची। परिजनों को शव को छूने तक की अनुमति नहीं दी गई। शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उस क्षेत्र को सैनिटाइज भी किया गया। शव दफनाने के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज का रहने वाला कोरोना संदिग्ध रोगी का चुन्नीगंज स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां सुधार न हुआ तो रेड जोन क्षेत्र का निवासी होने की वजह से डॉक्टरों को कोरोना का शक हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर शुक्रवार को हैलट रेफर कर दिया गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रोगी को तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कर्नलगंज के 55 वर्षीय रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
4 of 5
कानपुर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि कानपुर में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें से एक की मौत हो गई व एक मरीज ठीक हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रोगी की हिस्ट्री लेने के लिए उसके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक का जमातियों से संपर्क रहा है। साथ ही दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भी आना-जाना रहा है।
मृतक का घर चमनगंज में है। यह क्षेत्र पहले से ही हॉटस्पॉट में है, लेकिन इस घटना के बाद उसके घर के आसपास का हॉटस्पॉट एरिया और बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। मृतक जिस निजी अस्पताल में भर्ती था वहां का पूरा एरिया सील किया जा रहा है।