फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: कोरोना से पहले पिता फिर मां की मौत, शव भेजने के नाम पर लिए पांच हजार

Tue, 20 Apr 2021 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर हैलट में मानवता शर्मसार हो रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में कोरोना रोगियों के शव विद्युत शवदाह गृह भेजने के नाम पर वसूली की जा रही है। सिंधी कालोनी के रहने वाले तरुण चावला के 80 साल के पिता की रविवार को और 65 साल की मां की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दोनों कोरोना संक्रमित थे। तरुण का आरोप है कि शव भेजने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली। स्टाफ की बताई प्राइवेट एंबुलेंस नहीं की तो उनके और मौसा के साथ हाथापाई की। हैलट में तरुण के पिता को पहले वार्ड चार और मां को वार्ड तीन में रखा गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हालत बिगड़ी तो न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया। तरुण ने बताया कि माता-पिता की स्थिति का भी फीडबैक नहीं दिया गया। वे माता-पिता को दूसरे अस्पताल शिफ्ट कराना चाहते थे, सीएमओ से लिखवाकर भी लाए लेकिन कोई तवज्जो नहीं मिली।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
तरुण का आरोप है कि स्टाफ ने शव देने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए और वाहन लाने को कहा। उन्होंने ढाई हजार रुपये में बाहर से वैन बुलाई तो वहां खड़े दूसरे वाहनों के ड्राइवरों ने उसे भगा दिया। वे लोग पांच हजार मांग रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बता दें कि सोमवार को कानपुर में कोरोना से रिकार्ड मौतें हुई हैं। कोरोना संक्रमित कुल 36 रोगियों की जान चली गई। इनमें 24 घंटे के अंदर की 21 मौतें है। 15 मौतें 24 घंटे के कुछ पहले की हैं जिन्हें पोर्टल पर सोमवार को अपडेट किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें