यूपी के चित्रकूट में शनिवार को प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। साथ ही पहाड़ी राजापुर मार्ग पर कांग्रसी धरने पर बैठ गए। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन व जाम लगाया गया। मौके पर सदर एसडीएम, सीओ सिटी व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक कांग्रेसियों को मनाते रहे लेकिन वह धरने से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। 50 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई।
4 of 5
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि शुक्रवार को सोनभद्र के उभ्भा गांव में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया था।
प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
यहां दोपहर करीब 12 बजे चुनार किले के गेस्टहाउस में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन ने उन्हें निजी मुचलका भरकर वाराणसी जानें को कहा। इस पर उन्होंने पीड़ितों से मिले बिना जाने से इंकार कर दिया था।