उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में फतेहपुर हमजा गांव में फैजुल्ला शाह की मजार पर युवती के दोनों हाथ की नसें काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। युवती मां के साथ मानसिक बीमारी का इलाज कराने आयी थी।
विज्ञापन
2 of 5
युवती की लाश मिलने के बाद मौके पर एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह शव के पास ही उसका मौसेरा भाई बेहोश मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौसेरे भाई पर ही हत्या के शक की सुई घूम रही है। एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
3 of 5
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रामदीन खेड़ा निवासी अनुराधा (20 )पुत्री रामचंद्र यादव कई माह से मानसिक बीमार चल रही थी। गुरुवार को युवती की मां रामबेटी उसे लेकर गंज मुरादाबाद स्थित फैजुल्ला की मजार पहुंची।
4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
युवती के साथ उसका मौसेरा भाई संजीत पुत्र सुधर निवासी बंदीखेड़ा भी था। मां का आरोप है कि गुरुवार रात लघुशंका के दौरान उसकी बेटी को संजीत झाड़ियों की ओर ले गया। आरोप है कि संजीत ने बेटी की दोनों हाथ की कलाई की नसें काटकर उसकी हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया।
युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। एसपी एमपी वर्मा ने मृतका के मौसेरे भाई के होश में आने और पूछताछ के बाद सच सामने लाने की बात कही है।