कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को छह घंटे सिर्फ भितरघात का ही मुद्दा छाया रहा। मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में शामिल हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर कार्यकर्ताओं की बातों को डायरी मेें लिखते रहे।
विज्ञापन
2 of 4
पार्टी मीटिंग बतियाते नेता
कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की भितरघात वाली राजनीति का पर्दाफाश करना शुरू किया, तो माहौल गरम हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर के बड़े नेताओं की वजह से कांग्रेस का बंटाधार हुआ है। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने किसी नेता का नाम लिए बिना ही यह बात कही।
विज्ञापन
3 of 4
पार्टी मीटिंग में शिकायत सुनते हुए
गुलाम नबी आजाद ने कार्यकर्ताओं को अपने पास बुलाकर कहा कि भितरघात करने वाले नेताओं का काम उनके कान में बताएं। इस पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सम्मेलन शाम पांच बजे समाप्त हुआ।
किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहली बार ऐसा हुआ कि मंच से बोलने के लिए 400 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई थी। गुलाम नबी आजाद ने शुरू में ही मंच से ही कह दिया गया कि आज कोई भी बड़ा नेता नहीं बोलेगा, न ही उसे बोलने दिया जाएगा। यह कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, सिर्फ कार्यकर्ता बोलेंगे।