फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की हत्याः बहन बोली पीटर तुम्हारे रहते भाई कैसे चला गया, मां ने कहा खून का बदला खून

Fri, 11 Oct 2019 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बेटे की हत्या के बाद बदहवास मां - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी के कैलाश विहार जाजमऊ में बुधवार को कांग्रेस नेता शोएब की हत्या में पकड़े गए आरोपी रवि यादव ने कहा कि हमलावरों ने उसकी मां को थप्पड़ मार दिया था। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने राइफल से गोली चला दी। गोली शोएब के जा लगी, इससे उसकी मौत हो गई। शोएब का गुरुवार शाम ईदगाह जाजमऊ में अंतिम संस्कार किया गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
शोएब की बहन निदा - फोटो : अमर उजाला
उसका जनाजा घर से दोपहर 3 बजे उठा। अंतिम संस्कार के लिए ईदगाह तक ले जाया गया। इस बीच हर धर्म के लोगों ने कंधा दिया। इस बीच, जब तक सूरज चांद रहेगा, शोएब तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजे। यहां हर आंख में गम और चेहरे पर मायूसी थी। दुख था वेदना थी, सुबह से इलाके और आसपास के लोगों का तांता लगा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आईएएफ, सीआरपीएफ और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके पूर्व ओमान (मस्कट) से आई बड़ी बहन निदा शोएब से शव से लिपटकर खूब रोई। बोली पीटर (शोएब का दोस्त) तुम्हारे रहते कैसे चला गया मेरा भाई। वहीं, मां नादिरा भी खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। बोली कि खून बदले खून चाहिए।

 

4 of 5
इसी जगह शोएब को मारी गई थी गोली - फोटो : अमर उजाला
शोएब से एक छोटी बहन भी है, वो घर का इकलौता बेटा था। चकेरी के ग्रेटर कैलाश विहार जाजमऊ में ठेकेदार रणधीर सिंह यादव और उनके बेटे प्रशांत के विवाद में बुधवार को पहुंचे कांग्रेस नेता शोएब खान की रायफल की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्लागंज से हत्यारोपी रवि कुमार यादव का देर शाम गिरफ्तार लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद तैनात रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रणधीर की तहरीर रवि, उसकी मां और पत्नी के अलावा 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। रवि कुमार यादव के पिता यशवंत उन्नाव के हसनगंज थाने में सिपाही ड्राइवर के पद पर हैं। यह गोली उनकी ही लाइसेंसी रायफल से चली थी। गोली से घायल शोएब को उसके साथी लालबंगले के सरल नर्सिंग होम के बाद हैलट ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें