कानपुर में इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर ईडेन ने गुरुवार को तिलक नगर स्थित कृष्णा धाम में महाडांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया। सरोज कटियार व संध्या बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
विज्ञापन
2 of 5
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर मस्ती की
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरूआत में सदस्यों ने रंगीला तारा..., ढोल बाजे ढोल बाजे..., नगाड़ा संग ढोल बाजे..., उड़ी उड़ी जाए जैसे तड़कते-भड़कते बॉलीवुड गानों पर खास प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
3 of 5
डांडिया में फैशन का तड़का
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुरू हुआ महाडांडिया रास जिसमें सभी सदस्य एक साथ डांडिया चटकाते हुए नजर आईं। सदस्यों की मस्ती और जोश देर शाम तक ढलने का नाम नहीं ले रहा था।
4 of 5
डांडिया में महिलाओं की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
कई प्रतियोगिताएं भी महिलाओं के बीच आयोजित हुईं, जिसमें बिंदु शाह और रेणु शाह निर्णायक मंडल में रहीं।
मोनिका अग्रवाल को बेस्ट ड्रेस, तृप्ति को बेस्ट डांस के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी सदस्यों को कार्यक्रम के अंत में तोहफे भी बांटे गए। इस अवसर पर देविका, रिचा, हनी, शीबा, शालू, ममता, रश्मि जैन आदि उपस्थित रहीं।