फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: बीजेपी को मात देने के लिए 'भाजपा विधायक की भाभी' पर कांग्रेस ने खेला दांव

Fri, 15 Mar 2019 05:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद यूपी में कांग्रेस की हवा बदली बदली सी है। कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेलते हुए भाजपा विधायक की भाभी व पूर्व सपा विधायक की पत्नी पर भरोसा जता हरदोई की मिश्रिख सीट के लिए मंजरी राही को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। मंजरी चार बार सांसद व दो बार विधायक रहे राम लाल राही की पुत्रवधू हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस प्रत्याशी मंजरी राही - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मूलत: सीतापुर की रहने वाली मंजरी राही को पासी समाज का नेता दर्शा कर उन्हें उतारा है। पार्टी की यह भी सोच रही कि उनके आने से मोहनलाल गंज, हरदोई, धरोहरा व शाहजहांपुर सीट पर भी पासी समाज का कांग्रेस के प्रति कुछ प्रभाव पड़ेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
मंजरी राही
वह स्वयं 1995 से 2000 व 2010 तक दो सत्र तक जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। समाज सेवाओं में वह सक्रिय रहतीं हैं। वर्ष 2012 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हरगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी लड़ी थीं, लेकिन 40 हजार वोट पाकर भी उनको हार का सामना करना पड़ा था।

 

4 of 5
डेमो
पारिवारिक पृष्ठ भूमि के मामले में उनके ससुर रामलाल राही वर्ष 1969 से 1977 तक दो बार हरगांव से विधायक रहे। चार बार 1977, 1980, 1989, 1991 वर्ष में कांग्रेस से ही सांसद रहे। 1991 से 1996 तक उप गृह राज्यमंत्री भारत सरकार रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : SELF
उनकी सास सुंदरी राही वर्ष 1995 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। पति रमेश राही वर्ष 1996 से 2002 तक हरगांव से ही सपा से विधायक रहे। उनके देवर सुरेश राही हरगांव से मौजूदा समय में भाजपा से विधायक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें