फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में पंजे ने मारा दांव, निकाय चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका

Mon, 13 Nov 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-धर्मनगरी की सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत 
-तीन दिन तक सीएम के प्रवास के बाद भी भाजपा को मिली करारी हार 
- कांग्रेसियों का हौसला सातवें आसमान पर जबकि चुप्पी साध बैठे भाजपाई

 
विज्ञापन
1 of 6
कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत ने कांग्रेसियों को संजीवनी दिला दी। वहीं इस हार से बीजेपी को झटका लगा है। कांग्रेस की यह जीत आगे आने वाले चुनावों पर कितना प्रभाव डालेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इस जीत से कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है।





 
विज्ञापन

2 of 6
जीत के बाद खुश कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट मप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी की जीत ने मानो पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों को संजीवनी दिला दी। रविवार की सुबह से टीवी व मोबाइल पर मतगणना का परिणाम जानने को उत्सुक लोग पहले ही चरण से उत्साहित दिखे। कुल 19 राउंड की गिनती में जब 10 राउंड पूरे हो गए और कांग्रेस की लीड़ 16 हजार से अधिक हो गई तो विस क्षेत्र के कांग्रेसी सड़कों पर निकल आए थे। पटाखा फोड़ कर भांगडा करते हुए कामतानाथ मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। आखिर में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 14 हजार 133 वोट से हरा दिया। नवनिर्वाचित विधायक को प्रमाण पत्र मिलते ही कांग्रेसी कार्यकताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।  

 
विज्ञापन

3 of 6
जीत के बाद खुश कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 गौरतलब है कि जिले से सटे धर्मनगरी के चित्रकूट मप्र में कांग्रेस के विधायक प्रेमसिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे थे। जिसमें रविवार को वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी को 66810 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 52677 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने 14133 वोट से चुनाव जीत गये।

 

4 of 6
जीत के बाद मीडिया से रूबरू होते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में खडे़ थे। कांग्रेस व भाजपा के बीच ही असली मुकाबला था। इन दोनों के अलावा पप्पू साहू को1048, अवध बिहारी मिश्रा को 396, दिनेश कुमार को 368, प्रभात कुमारी को 837, महेंद्र मिश्रा को 209, रीतेश त्रिपाठी को 1137, शिवबरन को 1160 वोट मिले। देवमन को 1110,मो. रजा को 233 व राधा को 318 वोट मिले। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शिवराज सिंह चौहान
जनता ने दूध का दूध पानी का पानी किया 

कांग्रेस के जीते प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी का कहना कि जनता ने दूध का दूध पानी का पानी करके दिखा दिया। प्रदेश सरकार मात्र घोषणाएं भर करती थी। कहीं विकास कार्य नहीं किये जाते थे। जिससे जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायक का राजनैतिक कैरियर 

6 of 6
डेमो पिक
धर्मनगरी के निवासी नीलांशु चतुर्वेदी एक रजवाड़ा परिवार के हैं। वह इसके पूर्व चित्रकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी बहन प्राची चतुर्वेदी अध्यक्ष हैं। बीटेक कर इंजीनियरिंग करने की बजाए नीलांशू ने समाज सेवा को माध्ययम चुना है। उनकी युवाओं की एक टोली है। जो समाज कार्य करती है। रक्तदान में भी इस टीम का  योगदान रहता है। बीते साल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी चित्रकूट दौरे पर आए थे तो कामतानाथ मंदिर में ही उन्हें राहुल गांधी का आशीर्वाद मिला था। राहुल गांधी ने नीलाश्ंाु के पुत्र का नाम अपने पिता के नाम से राजीव रखा था। 

विधानसभा के उप चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिनों तक विद्यानसभा क्षेत्र में रहकर प्रचार किया। इस दौरान कई सभाएं भी की। इसके बाद भी भाजपा के प्रत्याशी को करारी हार मिली। मप्र के एक दर्जन मंत्री भी क्षेत्र में लगातार डटे रहे। यहीं नहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनावी सभा करने आए थे लेकिन उसका भी कहीं प्रभाव नहीं दिखा। सतना मप्र भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी हार से निराश दिखे लेकिन कहा कि यह तो पूर्व विधायक प्रेमसिंह के निधन पर सहानुभूति के कारण कांग्रेस जीती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें